ब्रेकिंग न्यूज़

दिनांक 10 -05 -2026 डको ग्राम्य विकास वेलफेयर सोसाइटी दिनांक 10 -05 -2026 डको ग्राम्य विकास वेलफेयर सोसाइटी हरबंसवाला देहरादून के कार्यालय पर मदर्स डे के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया

आज दिनांक 10 -05 -2026 डको ग्राम्य विकास वेलफेयर सोसाइटी हरबंसवाला देहरादून के कार्यालय पैर मदर्स डे के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गिरिजा चौहान द्वारा हमारे जीवन मैं माँ की महत्ता पर प्रकाश डाला, उनके द्वारा कहा गया कि माँ का हमारे जीवन मे सबसे महत्वपूर्ण स्थान है वह माँ ही होती है जो कष्टों को सह कर भी हमारे जीवन को संवार कर इस लायक बनाती है कि हम अपने जीवन में बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी आसानी से पार कर जाते हैं। संस्था की कोषाध्यक्षा श्रीमती हेमा रावत द्वारा बताया कि माँ नाम का शब्द रिश्तों मैं सबसे छोटा होकर भी सबसे अधिक महान है. इंसान मुश्किलों सबसे पहले माँ ही बोलता है। कार्यक्रम मैं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे, जिनमे संध्या, माला, संजोगिता, लक्समी दीपा व् अन्य ने भी माँ की महानता का वर्णन किया। कार्यक्रम का समापन संगीत के द्वारा करते हुए महिलाओं ने फ़िल्मी गानों पर रोचक प्रस्तुतियां दी। अंत मे संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गिरिजा चौहान द्वारा कार्यक्रम मैं आयी सभी महिलाओं राजेश्वरी गीता, बीना आशा आदि सभी का धन्यवाद किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *