ब्रेकिंग न्यूज़

आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाया लोक सूचना अधिकारी पर सूचना देने में गड़बड़ी का आरोप

Chamoli के विकासखंड नारायणबगड़ में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता Jaiveer Singh ने लोक सूचना अधिकारी पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ता का कहना है कि उन्होंने सूचना प्राप्त करने हेतु निर्धारित ₹2600 शुल्क जमा कराया था,  लेकिन शुल्क जमा करने के बावजूद उन्हें केवल 1300 प्रश्नों की ही सूचना उपलब्ध कराई गई। आरोप है कि उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के किसी भी पृष्ठ पर आरटीआई के तहत सत्यापन मोहर नहीं लगी है और न ही संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके अलावा कई पृष्ठ अधूरे, मिसप्रिंट तथा अस्पष्ट दिए गए हैं, जो नियमों के विरुद्ध हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि यह सूचना के अधिकार अधिनियम की अवहेलना है और उन्हें स्पष्ट, प्रमाणित एवं पूर्ण सूचनाएं प्राप्त होनी चाहिए थीं। मामले को लेकर संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई एवं सही सूचना उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *