नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में आग लगने की सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर चलाया गया रेस्क्यू अभियान
आईसीयू में गैस रिसाव व धुँए की परवाह किये बिना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आईसीयू में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर निकाला बाहर
बचाव अभियान के दौरान गैस व धुँए के कारण ऑक्सीजन की कमी होने के चलते कुछ मरीजों को भर्ती कराया नजदीकी अस्पताल में व जान जोखिम में डालकर राहत व बचाव कार्य के पश्चात् बचाव कार्य मे लगे पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर उनको भर्ती कराया नजदीकी अस्पताल में
एसएसपी देहरादून व अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा अस्पताल में जाकर घायल पुलिस कर्मियों के उपचार में लगे चिकित्सको से उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी
अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते हुई थी आगजनी की घटना

