ब्रेकिंग न्यूज़

सेंटोरियम रातीघाट बाईपास रोड ढेला गांव समीप एक चौपहिया वाहन के गहरे खाई में गिर जाने से पाँच लोगों की मौत हो गई। पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद।

 

स्थान। नैनीताल।

सेंटोरियम रातीघाट बाईपास रोड ढेला गांव समीप एक चौपहिया वाहन के गहरे खाई में गिर जाने से पाँच लोगों की मौत हो गई। पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पूर्व एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या *UP 32 QU 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 05 श्रद्धालु सवार थे।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।

स्थानीय पुलिस SDRF तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों (02 पुरुष, 02 महिलाएं एवं 01 बच्चा)* की मृत्यु होना प्रकाश में आया है, सभी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस एवं SDRF, SSB टीम द्वारा सभी 05 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा*, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।

मृतकों की शिनाख्त एवं विस्तृत विवरण प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *