ब्रेकिंग न्यूज़

*”ऑपरेशन प्रहार”* *कोतवाली ऋषिकेश* *कानून को अपने हाथ में लेने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ*

 

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली ऋषिकेश*

*कानून को अपने हाथ में लेने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ*

*ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत काले की ढाल में पर्यटकों से मारपीट के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*प्रकरण में प्रकाश आये अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के किये जा रहे प्रयास*

दिनांक: 20-05-2026 को वादी सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर एक लिखित तहरीर दी कि वादी अपने साथियों के साथ वाहन संख्या एचआर- 08-एएल-9393 (हुन्डई वेन्यू) से ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई गलतफहमी के उपरांत मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की गई। घटना में वादी पक्ष के लोगों को चोटें आईं तथा उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रकरण में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए तथा स्थानीय व्यक्तियों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकरण में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 22-05-26 को भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दबिशे दी जा रही हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- अशोक थापा पुत्र स्व० नरबहादुर, निवासी गली नं०- 02, काले की ढाल,आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश।
2- नरेश कश्यप पुत्र स्व० नत्थू सिंह, निवासी काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश।

*पुलिस टीम :-*

01: उ0नि0 निखिलेश सिंह बिष्ट
02: का0 दिनेश महर
03: का0 तेजपाल
04: कां0 चालक जयवीर
05: का0 विकास राणा
06: का0 आशुतोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *