ब्रेकिंग….
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखण्ड पहुंचे।
देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए मुख्य चुनाव आयुक्त
उत्तरकाशी के सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का करेंगे निरीक्षण
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे।

