वीकेंड पर दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’, 500 से अधिक लोगों से पूछताछ
देहरादून, 23 अगस्त। वीकेंड के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने…

