सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, तीन हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी चमोली। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल के कपाट शनिवार सुबह 11ः30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।पंच प्यारों की अगुवाई में सिख…

