मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ .रमेश पोखरियाल निशंक , सांसद श्री नरेश बंसल , कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी , विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मुलाक़ात की । इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने हेतु महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक सूचना ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि प्रत्येक…

