ब्रेकिंग न्यूज़

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार,

भानियावाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी, डोईवाला कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज,

देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखंड के विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने भानियावाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पांच किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में 21 अक्टूबर 2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस की टीम सर्विस रोड, भानियावाला फ्लाईओवर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की आकस्मिक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दुर्गा प्रसाद (45 वर्ष), पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी ग्राम देवल, पट्टी लसिया, पोस्ट जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग, हाल निवासी नून्नावाला, भानियावाला, देहरादून को पांच किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में मुकदमा अपराध संख्या 329/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल:

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चिन्तामणि मैठानी, चौकी प्रभारी जॉलीग्रांट, हेड कांस्टेबल शहबान अली, कांस्टेबल युवराज सिंह और कांस्टेबल सचिन राणामुख शामिल रहे।

देहरादून पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

नंदा न्यूज़ : देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *