ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी दून के निर्देश पर सेलाकुई पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,

नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई मोटरसाइकिल, दिल्ली ले जाकर बेचने की थी तैयारी,

देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। थाना सेलाकुई पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की बाइक को दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

जानकारी के अनुसार, सेलाकुई निवासी राजकुमार ने 16 अक्टूबर को दुर्गा कॉम्प्लेक्स से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को धूलकोट तिराहे पर चेकिंग के दौरान मनोज कुमार (23) और प्रिंस (28) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं और प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर सड़क किनारे जूते बेचने का काम करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर नशे की लत और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मनोज सिंह, कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल बीर सिंह शामिल रहे।

बरामदगी: हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर UK07AZ 3522।

गिरफ्तार आरोपी: मनोज कुमार और प्रिंस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *