ब्रेकिंग न्यूज़

39,815 ग्रामीण परिवारों को मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश में 39,815 परिवारों को पक्के आवास का लाभ दिया जा चुका है। योजना के…

Read Full News

हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं – होगा सिस्टम का परीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप के प्रति आमजन को जागरूक करने और भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की कार्यप्रणाली को परखने के लिए अब हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे राज्य में भूकंप का सायरन बजाया जाएगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं होगा, बल्कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण…

Read Full News

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

एफपीओ को मजबूती देने के लिए नाबार्ड और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय हो स्थापित मुख्य सचिव ने एफपीओ को सस्टेनेबल बनाने के लिए इकोसिस्टम विकसित करने पर दिया जोर शीत भंडारण और जैविक प्रमाणन पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून…

Read Full News

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को समानांतर रूप से किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साथ-साथ पूर्ण किया जाए, ताकि समय का…

Read Full News

ग्राम प्रधानों का शक्ति प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के लिए उमड़ा प्रदेशभर का जनसैलाब

परेड ग्राउंड से विशाल रैली निकालकर सचिवालय कूच, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, देहरादून। उत्तराखंड के ग्राम प्रधानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को राजधानी देहरादून में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान परेड ग्राउंड में एकत्र हुए और यहां से विशाल रैली…

Read Full News

स्कूल के बाहर सड़क पर हुड़दंग पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर दून पुलिस का एक्शन—4 युवक हिरासत में,

बारिश के पानी की छींटों को लेकर शुरू हुआ विवाद, सड़क किनारे हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, देहरादून। राजधानी देहरादून में सार्वजनिक मार्ग पर झगड़ा और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना राजपुर क्षेत्र के गुजराड़ा, सहस्रधारा रोड स्थित एक स्कूल के बाहर…

Read Full News

डेढ़ साल से फरार भू-धोखाधड़ी के दो इनामी गिरफ्तार,

डेढ़ साल से फरार भू-धोखाधड़ी के दो इनामी गिरफ्तार, बैंक में बंधक जमीन बेचकर 40 लाख की ठगी का आरोप, एसएसपी दून की सख्ती का असर—शामली में छिपे थे दोनों आरोपी, रायपुर पुलिस ने दबिश देकर दबोचा, देहरादून। भूमि धोखाधड़ी के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के दो…

Read Full News

जैतनवाला में गाली-गलौज और शोर-शराबे पर कैंट पुलिस का एक्शन, युवक गिरफ्तार,

जैतनवाला में गाली-गलौज और शोर-शराबे पर कैंट पुलिस का एक्शन, युवक गिरफ्तार, सूचना मिलते ही चीता-12 टीम मौके पर पहुंची, धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई, देहरादून। कोतवाली कैंट पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक…

Read Full News

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, 8 लाख की ज्वैलरी समेत शातिर चोर गिरफ्तार,

घर का ताला तोड़कर उड़ाए थे जेवर, बेचकर भागने की फिराक में था आरोपी—पुलिस ने दबोचा, देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी करने वाले शातिर चोर को दून पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस…

Read Full News

गैर-जमानती वारंटियों पर कैंट पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार,

एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देश पर कार्रवाई तेज, अलग-अलग पुलिस टीमों ने दबोचे वारंटी, देहरादून। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली को लेकर देहरादून पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कैंट पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार…

Read Full News