ब्रेकिंग न्यूज़

“विधायक लखपत बुटोला” की पहल से घुड़साल–सैकोट मोटर मार्ग निर्माण की राह हुई प्रशस्त, विधायक ने किया कार्य का शुभारंभ,

# विधायक लखपत बुटोला की पहल से घुड़साल–सैकोट मोटर मार्ग निर्माण की राह हुई प्रशस्त, विधायक ने किया कार्य का शुभारंभ,

**लंबे समय से सड़क की बाट जोह रहे ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, विधायक बोले– क्षेत्रीय विकास और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा दिलाना प्राथमिकता**

नंदा न्यूज़: चमोली

**गोपेश्वर (चमोली)।** बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में विधायक लखपत सिंह बुटोला ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। दशोली विकासखंड के घुड़साल–सैकोट मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को विधायक लखपत सिंह बुटोला ने विधिवत फीता काटकर किया। लंबे समय से इस मोटर मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए निर्माण कार्य की शुरुआत बड़ी राहत और खुशी का अवसर बनकर सामने आई। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सड़क की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि घुड़साल–सैकोट मोटर मार्ग क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण बेहद आवश्यक था। लंबे इंतजार के बाद अब इस महत्वपूर्ण सड़क को स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति, आर्थिक मजबूती और विकास का आधार होती है।

विधायक ने कहा कि मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रीय जनता को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से उठाते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घुड़साल–सैकोट मोटर मार्ग का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और स्थानीय लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

**ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार**

 

मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब विधायक के प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ी है। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की अपेक्षा भी रखी।

**ये रहे मौजूद**

इस अवसर पर ग्राम प्रधान घुड़साल अनीता कंडारी, ग्राम प्रधान सैकोट मंजू रावत, जिला पंचायत सदस्य बिपिन फर्स्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवाण, जिला महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब बिष्ट, महिपाल रावत, प्रकाश डंडरियाल, नरेंद्र पंवार, शिशुपाल कंडारी, अनिल रावत, कल्याण रावत, संतोष गुसाईं, ताजवर रावत, महेंद्र रावत, वीरेन्द्र रावत, पूर्ण पंवार, गौर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र नेगी, पान सिंह राणा, प्रताप सिंह, सूरज रावत, चन्द्र मोहन, रामचंद्र पंवार, भरत पंवार, अवतार बिष्ट सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज, सहायक अभियंता उमेश धैर्य, अवर अभियंता लक्ष्मी कंडारी, प्रेम सिंह बिष्ट, बलवीर तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *