ब्रेकिंग न्यूज़

*उत्तराखंड सरकार के आपदा प्रबंधन सलाहकार कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी का केहरी गांव में भव्य स्वागत*

नंदा न्यूज : केहरी गांव प्रेमनगर देहरादून

उत्तराखंड सरकार के आपदा प्रबंधन सलाहकार कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी का केहरी गांव में भव्य स्वागत

उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान कर 16 गढ़वाल राइफल के पूर्व अधिकारी कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी को आपदा प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किए जाने पर आज केहरी गांव “प्रेमनगर” स्थित शिव मंदिर धाम सभागार में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत ने की। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल से जुड़े अध्यक्ष, पदाधिकारी, पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके सैन्य अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मिलेगा। कर्नल भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश के हित में कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और सामूहिक अभिनंदन के साथ हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *