ब्रेकिंग न्यूज़

” विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह “

देवभूमि उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून  विधानसभा सहसपुर  में भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भाजपा के झंडों और स्वागत बैनरों से उत्सवी माहौल नजर आया।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपना उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

  • सहसपुर विधानसभा में हुए इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने एक बार फिर भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *