ब्रेकिंग न्यूज़

*गौकशी कर रहे तत्वों पे कार्यवाही लगातार जारी, पुलिस ने छापेमारी कर 150 किलोग्राम गौमांस और गौकशी उपकरण किए बरामद*

*कोतवाली भगवानपुर*
*गौकशी कर रहे तत्वों पे कार्यवाही लगातार जारी, पुलिस ने छापेमारी कर 150 किलोग्राम गौमांस और गौकशी उपकरण किए बरामद*

*पुलिस की आहट सुन मौके से फरार 03 संलिप्तों की तलाश जारी*

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दिनाँक 19/5/2026 को कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर मे अटेरो कंपनी के पीछे लिप्टिस के बगीचे छापेमारी की। बताए गए स्थान से लगातार कट-कट की आवाज आने और कुछ कुत्ते दिखायी देने पर टीम दबे कदमों से छिपते-छिपाते आगे बढ़ी तो मौके पर दिख रहे 03 व्यक्ति पुलिस को आता देख मौके से भाग गए। टीम ने मौके से लगभग 150 किलो गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद किए। बरामदा गोमांस को गढ्ढा खुदवाकर व अम्लीय छिडकाव करवाकर दबाया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में आरोपियों के विरूद्व जुर्म म0अ0स0 209/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गो वंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*माल बरामदगी*
01. 150 किलो गौ मांस
02. गोवंशीय शिर, खुर खाल
03. 02 कुल्हाडी लोहे
04. 03 लोहे की अदद छुरी
05. एक इलैक्ट्रोनिक तराजू

*पुलिस टीम*
01. उ0नि0 नीरज रावत
02. है0कानि0 सिकन्दर तोमर
03. कानि0 संजीव यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *