* जसपुर क्षेत्र के समस्त मेडिकल स्टोर रहे बंद *
ऑर्गेनाइजेशन का केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट और उत्तरांचल औषधि व्यवसाय संघ के ऑल इंडिया केमिस्ट के आवाहन पर आज विधानसभा क्षेत्र के लगभग 2360केमिस्टों ने अपना व्यवसाय को पूर्ण रूप से बंद रखा और सरकार की ऑनलाइन नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर पुरानी सब्जी मंडी चौक पर धरना दिया। और सभा को संबोधित भी किया। मरीज दवाओं को लेने के लिए इधर-उधर भटक्ते दिखाई दिए। इस दौरान एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष ने भी केमिस्ट्री संगठन की मांगों को अपना समर्थन किया और कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।वहीं उत्तरांचल औषधि महासंघ के जिला एवं नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि केंद्र और राज्य स्तर पर इसकी शिकायत की गई थी इसके बाद भी इस व्यवसाय और जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मुद्दों का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है मजबूरन औषधि व्यवसाय करने वाले केमिस्टों को अपनी दुकान बंद करनी पड़ रही हैं। और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। और कहा कि एमटीपिल जैसी दवाइयां आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हो रहे हैं जबकि केमिस्ट इन दवाइयां को अपने मेडिकल स्टोर पर नहीं बेच सकता। और कहा कि एमटीपिल जैसी दवाइयां को छोटी-छोटी बालिकाएं ऑनलाइन मंगा रही हैं जिससे उनके शरीर पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने ऑनलाइन मांगाने वाली दवाइयां की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। और कहा कि दवाइयां की ऑनलाइन डिलीवरी पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह ड्रग इंस्पेक्टरों द्वारा मेडिकल स्टोर पर लगातार हर तरह की बारीकी से जांच व छोटी सी अनियमितताओं पर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाती है उसी तरह से ऐसी ऑन लाइन दवा स्टोरों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिंदे के निर्देशानुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान शरद अग्रवाल, मोहित कुमार, अवलोक जैन, नफीस अहमद, अंशु सिंघल, निकेश कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल,त्रिलोक अरोड़ा ,नफीस अहमद दिनेश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह एसटीएससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।

