राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद…

