ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क सुरक्षा को लेकर दून पुलिस का जागरूकता अभियान, प्रमुख चौराहों पर वीडियो और पंपलेट से दिया संदेश,

## सड़क सुरक्षा को लेकर दून पुलिस का जागरूकता अभियान, प्रमुख चौराहों पर वीडियो और पंपलेट से दिया संदेश,

नंदा न्यूज़ :देहरादून

**देहरादून।** आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून पुलिस की ओर से शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और दोपहिया वाहनों पर हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत रविवार, 22 नवंबर को दून पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर Exhibition Van तथा जागरूकता पंपलेट के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। अभियान के तहत घंटाघर, दिलाराम चौक, सर्वे चौक, लैंसडाउन चौक, रिस्पना, आईएसबीटी, बल्लूपुर और प्रेमनगर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

Exhibition Van में प्रदर्शित वीडियो के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाली सवारी (पिलियन राइडर) को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता तथा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर में गंभीर चोटों से बचाव के बारे में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

दून पुलिस का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना भी है। पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न माध्यमों से लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने। यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

**दून पुलिस का संदेश है— हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें; यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर को अपनी आदत बनाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *