नंदा न्यूज़ | देहरादून
कोतवाली कैंट पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, गैर-जमानती वारंट पर एक आरोपी गिरफ्तार,
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में किया जाएगा पेश,
देहरादून, 15 अक्टूबर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील को लेकर देहरादून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली कैंट पुलिस ने अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली कैंट के प्रभारी निरीक्षक द्वारा गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 अक्टूबर 2026 को एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष कुमार (35 वर्ष), पुत्र धर्मपाल, निवासी ईडब्ल्यू 180/4, एमटी कॉलोनी, आईएमए, थाना कैंट, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध वाद संख्या 5343/2022 में धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत गैर-जमानती वारंट जारी था।
कोतवाली कैंट पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम”
– उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड़ — चौकी प्रभारी, पंडितवाड़ी।
– हेड कांस्टेबल सचिन मोगा — कोतवाली कैंट।
नंदा न्यूज़ | देहरादून
ताज़ा खबरों के लिए देखते रहिए नंदा न्यूज़… नंदान्यूज.इन।
