ब्रेकिंग न्यूज़

सैलून संचालक सतर्क रहें! कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं, CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य,

सैलून संचालक सतर्क रहें! कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं, CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य,

कैंट पुलिस की सैलून संचालकों के साथ बैठक, संदिग्ध व्यक्ति या कर्मचारी की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश,

देहरादून। राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कैंट पुलिस ने सैलून संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट संतोष सिंह कुंवर ने थाना क्षेत्र के सैलून संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी सैलून संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सैलून में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया, ताकि प्रतिष्ठानों में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर संबंधित साक्ष्य उपलब्ध हो सकें।

संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को दें सूचना

कैंट पुलिस ने सैलून संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि उनके प्रतिष्ठान में कोई संदिग्ध व्यक्ति या कर्मचारी दिखाई देता है अथवा उसकी गतिविधियां संदेहास्पद प्रतीत होती हैं, तो इसकी सूचना तत्काल कोतवाली कैंट को दी जाए। पुलिस ने निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

कैंट पुलिस का उद्देश्य थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोकना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर मिलने से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

 

नंदा न्यूज़ | देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *