ब्रेकिंग न्यूज़

*शिमला बायपास पर तेज रफ्तार बस का कहर, कार को टक्कर मार नहर में गिराया, कई घायल*

शिमला बायपास पर तेज रफ्तार बस का कहर, कार को टक्कर मार नहर में गिराया, कई घायल

देहरादून के शिमला बायपास रोड पर झीवरेड़ी के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद भी बस नहीं रुकी और आगे बढ़ते हुए एक अन्य बोलेरो कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ड्राइवर मौके से फरार , आसपास के लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताई जा रही है।

“तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, शिमला बायपास पर बस ने मचाई तबाही।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *