देवप्रयाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
टिहरी जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र में देवप्रयाग सैनिक होटल के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, की और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन हाईवे से सीधे नदी में जा गिरा। नदी का तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल वाहन में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन द्वारा नदी में खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।
इस घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए नंदा न्यूज़ के साथ।”

