ब्रेकिंग न्यूज़

*अल्मोड़ा सभा में नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, मौसम बना बाधा*

अल्मोड़ा सभा में नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, मौसम बना बाधा

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा में खराब मौसम के कारण नहीं पहुंच सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा जाना था, लेकिन मौसम प्रतिकूल होने के चलते उड़ान संभव नहीं हो सकी।

राहुल गांधी की अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह था। बड़ी संख्या में लोग उनके संबोधन को सुनने के लिए पहुंचे थे, लेकिन मौसम खराब होने से कार्यक्रम प्रभावित हो गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय किया गया था और अल्मोड़ा में उनकी सभा महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

हालांकि खराब मौसम के चलते राहुल गांधी सभा स्थल तक नहीं पहुंच पाए, राहुल गांधी ने कहा जल्द ही आने का कार्यक्रम तय किया जाएगा लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे प्राकृतिक परिस्थितियों का परिणाम बताते हुए कहा कि पार्टी का जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *