नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत कैची धाम और भवाली क्षेत्र में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लागू ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने पर नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल व एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने सभी चौराहों के पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये हैं कोई भी वाहन चालक आड़े तिरछे वाहनों को न चलाये नही तो उनकी अब खेर नही ।
इसी दौरान यातायात निरीक्षक भवाली महेश चंद्रा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में संचालित हो रहे एक दर्जन दोपहिया टैक्सी वाहन पकड़े गए। यातायात नियमों एवं ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई के लिए कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया।
पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि पर्यटन सीजन में यातायात नियमों और निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे

