ब्रेकिंग न्यूज़

वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई: कोतवाली कैंट पुलिस ने एक वारंटी और एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,

वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई: कोतवाली कैंट पुलिस ने एक वारंटी व्यक्ति को किया गिरफ्तार,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई; गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

देहरादून। माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कैंट द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 11/10/2026 को एक वारंटी को गिरफ्तार किया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

गिरफ्तार वारंटी का विवरण

 

1. अजय साहनी पुत्र रमेश साहनी, निवासी मलिन बस्ती, चुक्खुवाला, देहरादून, उम्र 22 वर्ष। संबंधित वाद संख्या: स2945/23, मुकदमा अपराध संख्या 193/22, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट।

2. खेमराज सेमवाल पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, निवासी ईदगाह, कुमार मंडी, कैंट, देहरादून।

 

कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि न्यायालयों से प्राप्त वारंटों की तामीली और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

नंदा न्यूज़ — पहाड़ की आवाज, जनता के मुद्दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *