रुद्रप्रयाग में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 55 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार,
कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, मैकडॉवेल्स शराब बरामद; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने 55 पव्वे मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान प्रकाश लाल पुत्र धनपत लाल, निवासी ग्राम जखोली, हाल निवासी डंगवाल गांव, जनपद रुद्रप्रयाग को 55 पव्वे मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया।
मामले में कोतवाली अगस्त्यमुनि में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 47/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी, हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नंदा न्यूज़ — पहाड़ की आवाज, जनता के मुद्दे।
